सीवान, मई 30 -- सीवान। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत भाजपा सीवान पूर्वी जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से भगवानपुर हाट स्थित सुघरी भगवान प्रकाश विवाह भवन में शुरू होगा। 30 और 31 मई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न संगठनात्मक, वैचारिक तथा समसामयिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सीवान में भाजपा पूर्वी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आज से, संगठन और सरकार के समन्वय पर होगा मंथनप्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य भाजपा सीवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठन की कार्यशैली से और अधिक परिचित कराना है। इसके साथ...