रांची, जून 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने रामगढ़ माइंस हादसे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर दुखद घटना में सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकना जानती है। रामगढ़ की घटना अत्यंत दुखद है और राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के प्रति पूरी संवेदनशीलता रखती है, लेकिन इस पर भाजपा का विलाप केवल अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने की एक नाकाम कोशिश है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। बिना जांच के सीधे एसपी और डीसी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करना आदित्य साहू की अपरिपक्व सोच और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की भूख को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- राज्य में अपराधी बेखौफ, पुल...