ललितपुर, अप्रैल 6 -- ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। कस्बा स्थित संगठन के कार्यालय पर पार्टी का ध्वजा फहराकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामगोपाल विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा भारतीय संस्कृति के ऐतिहासिक महत्व को पुनस्र्थापित करने का लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरुण प्रकाश द्विवेदी के कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है। पार्टी हमेशा से 'राष्ट्र प्रथम' के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है। इसके कार्यकर्ता नि:स्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी याद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.