नोएडा, जनवरी 25 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रविवार को डीएनडी मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह यहां से होकर मथुरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। जो राष्ट्र, समाज और संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सुबह करीब आठ बजे नितिन नवीन डीएनडी पहुंचे। नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व भाजपा संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती प्रदान कर रहा है। उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.