मधुबनी, अप्रैल 6 -- झंझारपुर। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने की। इस अवसर पर पर्यटन एवं कला-संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने पार्टी का ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है, जो राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है और कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने कहा कि स्थापना दिवस आत्ममंथन और नए संकल्प का अवसर है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.