जमशेदपुर, दिसम्बर 27 -- जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी साकची मंडल 'पश्चिम' जमशेदपुर महानगर की ओर से 29 दिसंबर को शरद मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम साकची स्थित स्टील क्लब हाउस, गंडक रोड में संध्या 7 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों के बीच आपसी संवाद, सौहार्द और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना है। मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शहर के सम्मानित नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.