बलिया, अप्रैल 20 -- नवानगर। सिकंदरपुर कस्बा के नगरा मोड़ स्थित परशुराम चौक पर भाजपा सांसद रवि किशन का ब्राह्मण समाज के लोगों स्वागत किया। लोगों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत होकर सांसद ने कहा कि बलिया की धरती से उन्हें विशेष लगाव है और यहां के लोगों का स्नेह वे जीवनभर नहीं भूल सकते। नगर के एक निजी मैरिज हॉल में पहुंचे सांसद ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परशुराम चौक पर खीर का वितरण किया। इस मौके पर आकाश तिवारी, राजू पांडे, जयराम पांडे, बैजनाथ पांडे, भोलू पांडे आदि थे। यह भी पढ़ें- बिलारी में धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा यह भी पढ़ें- परशुराम शोभायात्रा यह भी पढ़ें- इत्र की फुहारों व पुष्प बर्षा के बीच निकली भव्य परशुराम शोभायात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...