निज प्रतिनिधि, सितम्बर 12 -- बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सांसद शुक्रवार रात को मौनिया बाबा मेले में गए थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी पर युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर तोड़फोड़ की गई। महाराजगंज थाने में 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तार युवकों में महाराजगंज के महुआरी निवासी आयुष कुमार साह, रितेश कुमार और सन्नी सिंह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि 11 सितंबर की रात मौनिया बाबा मेले में राजेंद्र चौक से करीब 200 मीटर दूर दुर्गा मंदिर के पास आर्केस्ट्रा में शामिल कुछ लोगों ने सांसद के एस्कॉर्ट वाहन म...