अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़। समाजवादी युवजन सभा महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद ने कहा कि नशे से लेकर तमाम आपराधिक मामलों में भाजपा के लोग संलिप्त हैं, लेकिन उस पर भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कोई बयान नहीं दिया। भाजपा सांसद कह रहे हैं कि ईदगाह का नाम लेना नहीं आता, रमज़ान, ईद के बारे जानकारी नहीं है। आमिर आबिद ने कहा कि सरकारी व्यवस्था का अगर मुसलमान फायदा ले रहा तो संविधान के तहत ले रहा है। सांसद ने हमेशा मुस्लिम को नीचा दिखाने का काम किया है। भाजपा सांसद को उन पर भी बोलना चाहिए जो अपराध में संलिप्त थे और जेल भेजे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.