वाराणसी, जुलाई 9 -- वाराणसी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए सपा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के विरुद्ध एक पत्रक काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल को सौंपा। सपा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उन्हें पत्रक देकर भाजपा सांसद पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वहीं बनारस से जुड़े भाजपा के एक राज्यमंत्री के विरुद्ध भी शिकायत की गई। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में पूजा यादव, जयशंकर यादव, मनोज यादव, रमाकांत जायसवाल, राजेश अग्रहरी, सोनू विश्वकर्मा, कंचन पासी, मंजू कन्नौजिया, आरती यादव, अभिजीत सोनी, मौनू मौर्या आदि रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: अखिलेश को लेकर टिप्पणी पर भाजपा सांसाद के खिलाफ तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...