नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली को जाम मुक्त बनाने के लिए भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा। बिधूड़ी ने बताया कि उन्होंने मीठापुर चौक शिवपुरी पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का एग्जिट प्वाइंट देने की मांग रखी है। इससे मीठापुर चौक पर रोज लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने बताया कि मांडी-जोनापुर रोड की जिम्मेदारी एनएचएआई द्वारा लेने का अनुरोध भी किया है। यह रोड अभी पीडब्ल्यूडी के पास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.