लखनऊ, अगस्त 7 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता, किसान और नई पीढ़ी भाजपा सरकार से बेहद नाराज है। आने वाला समय बदलाव का है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान और विकास के क्षेत्र में ठोस काम किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- जनता सपा के पक्ष में बनेगी, हमारी सरकार: अखिलेश यादवसड़क और विकास अखिलेश ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब नेताजी मुलायम सिंह यादव पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब प्रदेश का बजट लगभग 70 हजार करोड़ रुपये था। आज बजट बढ़कर लगभग 9 लाख करोड़ रुपये हो गया है, इसके बावजूद महंगाई पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। यूपी में एक्सप्रेस-वे निर्माण की बेहतर तकनीक और मॉडल समाजवादी सरकार ने विकसित किया। लखनऊ-आगरा जैसा बेहतर एक्स...