भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई: सपा
चंदौली, जुलाई 29 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर से सटे सोनहुल गांव स्थित एक लान में मंगलवार को पीडीए का चकिया विधानसभा का सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और परीक्षाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है और शिक्षण संस्थानों में अयोग्य व गैर-पंजीकृत लोगों को जगह दी जा रही है। कहा कि शिक्षा और शिक्षण संस्थानों को बचाने के लिए विपक्ष एकजुट है। उन्होंने नीट पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों का मनोबल लोकतंत्र की ताकत है। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.