रामपुर, जुलाई 26 -- रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार से कोई उम्मीद करना बेकार है, क्योंकि यह शिक्षा विरोधी और जनविरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि देश के लोग पढ़ें-लिखें और गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले। जावेद ने आरोप लगाया कि जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त करने का जिला प्रशासन का आदेश गैरकानूनी है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।राज्यसभा सांसद ने कहा कि शिक्षा संस्थानों को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- जौहर विवि के 38 भवन ध्वस्त करने का आदेश निरस्त करें: सांसद प्रतिनिधिमंडल उन्होंने कहा कि उनका फर्ज है कि जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ जारी आदेश का विरोध करें और इसे नि...