लखनऊ, जुलाई 20 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा विदेशी लुटेरों की तरह काम कर रही है। विदेशियों ने मंदिर लूटे, विश्वविद्यालय तोड़े, आंदोलनकारियों को प्रताड़ित किया। भाजपा भी आज वही सब कर रही है। भाजपा सरकार अहंकार में है। अहंकारी होकर काम कर रही है। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज पर भड़के अखिलेश, डिंपल यादव के नेतृत्व में सपा सांसदों का संसद से जंतर-मंतर कूचनीट परीक्षा में घोटाला सपा मुखिया सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीट परीक्षा में भारी घोटाला हुआ। पेपर लीक के कारण कई बच्चों की जानें गईं, लेकिन सरकार एक शब्द नहीं बोली। अपनी मांगों को लेकर छात्र-नौजवान जंतर-मंतर पर आए हैं। वे चाहते हैं सरकार उनकी बात सुने, लेकिन वह कुछ सुनना नहीं चाहती है। भाजपा सरकार छात्रों को प्रताड़ित कर रही है। छा...