भाजपा सरकार में हर व्यापारी सुकून के साथ कर रहा काम : स्वतंत्र देव
उरई, मार्च 22 -- उरई। व्यापारी वर्ग देश की रुीढ़ है। हर आपदा में व्यापारियों ने सरकार व आम जनता का साथ दिया है। सरकार ने भी व्यापारियों को सशक्त बनाया। केंद्र व प्रदेश सरकार से ऐसी योजनाएं लाकर आर्थिक रूप से मजबूत किया। बिना गारंटी के ऋण दिलाकर व्यापारियों को रोजगार से जोड़ा। आज देश, प्रदेश का व्यापारी वर्ग निडर होकर काम कर रहा है। यह बात जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही। वह जालौन रोड स्थित दीवौलिया रिसोर्ट में व्यापारी सम्मान को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान 12 से अधिक उन व्यापारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने आज व्यापारिक क्षेत्र में सफलता हासिल की है। मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मंत्री ने कहा पिछली सरकारों में जो तकलीफें हुई हैं, उससे प्रदेश, देश का व्यापारी वर्ग बखूबी जानता है। कहा भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.