इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- जसवंतनगर। क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार शाम एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में हर वर्ग का नागरिक परेशान है। लगातार किए जा रहे वादे पूरे नहीं हो रहे हैं और जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई है, लेकिन अब जनता सब कुछ समझ चुकी है। समय आने पर जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 22 से 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन नगरीय क्षेत्रों में करीब 12 से 14 घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चार से पाँच घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली और किसानों की समस्याएं उन्होंने कहा क...