शामली, अक्टूबर 7 -- थानाभवन। नगर के किसान इंटर कॉलेज के पास ताराचंद फार्म हाउस में बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने भाजपा सरकार पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। रामजी लाल सुमन ने कहा कि आगामी 15 नवंबर को आगरा में होने वाले दलित सम्मेलन की तैयारी को लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मेलन में पहुंचे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के लिए उपजाऊ राजनीतिक जमीन है। प्रदेश में सरकार जनता के भरोसे से चलती है और जनता ही सरकार के कामकाज का आकलन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित समाज के लोगों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर दलितों की बारात...