मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार में शंकराचार्य नहीं बच रहे, आम जनता कैसे बचेगा। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि मंहगाई , बेरोजगारी चरम पर है। किसानों को गन्ने की लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है। उनका दावा है कि वह बहुजन समाज का नारा 1983 से दे रहे हैं, इसका बसपा से कोई लेना देना नहीं है। अब समाजवादी पार्टी ने पीडीए का नारा दिया है। उन्होंने गैस सिलेंडर की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि वर्ष 2027 में उप्र में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की ही सरकार बनेगी। सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी शुक्रवार को देर सांय पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर आयोजित रोजा इफ्तारी में शिरकत की। बाद में पत्रकारों से वार्त...