देवरिया, मई 11 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पिपरा बघेल बाबू पट्टी में गुलाबी मोड़ से करौंदा गोईता टोला तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास सोमवार को विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू कर कानून का राज स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों और जातिगत संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है।

सरकारी योजनाओं का लाभ ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योज...