बस्ती, अक्टूबर 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। अपना दल कमेरावादी पार्टी व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार चाह रही है कि इस देश में एक ही निरंकुश शासन चले, न विपक्षी ताकतें होंगी, न विपक्षी प्रगति होगी, न विपक्षी नेता होंगे और न विपक्षी दल होंगे, जिससे सरकार पर कोई सवाल न उठा सके। भाजपा सरकार में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। वह रामकृपा योग पीठ जिवधरपुर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और कोरोना के बाद आज नौकरी लूट गई, अब आपके खेत खलिहान निगल रहे हैं। देश में स्वास्थ्य व शिक्षा व रोजगार का बुरा हाल है। देश की सरकार युवाओं को नौकरी के नाम पर पकौड़ा तलने को कह रही है। आज युवा पढ़-लिखकर नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। इससे पहले विधायक पल्लवी पटेल ने महात्मा गांधी व सरदार वल्लभ भाई ...