भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई, जनता परेशान
देवरिया, मई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय में समाजवादी युवजन सभा की शनिवार को बैठक हुई। जिसमें पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में 10 दिन में तीन बार वृद्धि पर आक्रोश जताया गया। साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की गई।समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है। भाजपा सरकार ने आज फिर डीजल पेट्रोल एवं सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। जनविरोधी पूजीपतियों की भाजपा सरकार ने 10 दिनों में तेल की कीमतों में लगभग 5 रूपये की वृद्धि की है। जब क्रूड आयल सस्ता था तब भी भाजपा सरकार जनता की जेब काट कर निजी कंपनियों को मुनाफा दिलवा रही थी और आज भी वही काम कर रही है। यह भी पढ़ें- महंगाई की मार : पूर्णिया में पेट्रोल अब 111.96 रुपया प्रति लीटर जो भाव कच्चे तेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.