वाराणसी, जनवरी 23 -- सारनाथ संवाददाता। श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आजादी के 76 वर्ष बाद राजभर समाज के महाराजा सुहेलदेव को सम्मान मिला है। राजभर समाज के उत्थान के काम भाजपा सरकार ने किया है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवाओ को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने ये बातें सारनाथ स्थित आकाशवाणी तिराहे पर शुक्रवार को महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह में कहीं। कहाकि महाराज सुहेलदेव भारत की रक्षा के लिए लड़े। उन्होंने ने लोगों से अपील की कि मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। स्टाम्प शुल्क और पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जयसवाल ने कहा कि राजभर समाज की महिलाओं को शिक्षित बनना जरूरी है। महाराजा सुहेलदेव ने समाज के लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया है। संचालन सोनू राजभर, धन्यवाद ज्ञापन फागु राजभर ने किया। इस दौरान मुन्नू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.