एटा, मई 18 -- लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सपा और उसके युवा एवं अन्य फ्रंटल संगठनों की ओर से कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष ज़ुबैरी ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। नौजवान किसान और समाज का हर वर्ग परेशान है। एएसडीएम राजकुमार मौर्य ने धरना स्थल पर जाकर ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन में कहा गया है कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होने से छात्रों में रोष व्याप्त है। रसोई गैस पेट्रोल डीज़ल के दामों में वृद्धि स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों की जेब पर डांका डाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- महंगाई और पेपर लीक के विरोध में सपा का प्रदर्शन दूध, दाल, तेल आदि के दाम बढ़ने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार के सभी दरवाजे बंद क...