लखनऊ, मई 29 -- यूपी कांग्रेस ने भाजपा सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के संपत्ति की जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेमयरमैन डॉ. सीपी राय ने कहा कि भाजपा यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है।डॉ. राय ने कहा कि अजय राय हर घटना में पीड़ितों के घर पहुंच कर उन्हें सांत्वना देते हैं। बीते दिनों महोबा में सामूहिक दुराचार की शिकार छात्रा के घर भी वह गए थे। अजय राय के वहां पहुंचने से नाराज सरकार ने एआई जेनरेटेड वीडियो जारी करके उसके बहाने अजय राय पर ओछी बयानबाजी की और मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। यह भी पढ़ें- सरकार अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों की जांच कराए : कांग्रेस यही नहीं, भाजपा के मंत्री, विधायक और सांसद अजय राय की संपत्ति की जांच करव...