भाजपा सरकार में भर्तियों में खूब हो रही लूटखसोट : सपा
वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को जहां-जहां मौका मिला है, वहां उसने भर्तियों और आरक्षण में लूटखसोट की है। विश्वविद्यालयों में एनएफएस (नाट फॉर सुटेबिल) लगाकर आरक्षित वर्ग को बाहर कर दिया जा रहा है। लेकिन सपा चुप नहीं रहने वाली है। वह इस पक्षपात और लूट के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। मंगलवर को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में एमएलसी ने कहा कि सपा ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के साथ-साथ 22 भर्तियों में हुए आरक्षण घोटाले और लूट को उजागर किया है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पिछड़ों और शोषित वर्ग के बेटे-बेटियों और बहुओं से संविधान प्रदत्त आरक्षण का अधिकार छीन रही है। आरक्षण को समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि उपेक्षित, वंचित और शोषित समाज में यह चेतना पीडीए आंदोलन के रूप में बलवती हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.