अमरोहा, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम गजरौला के एक फार्म हाउस में हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजीव तरारा ने दीप प्रज्वलित करके किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते नौ वर्षों में विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज गरीब, किसान, महिला, युवा एवं समाज के हर वर्ग को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं ब...