बदायूं, जनवरी 4 -- उसावां, संवाददाता। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कस्बे के वार्ड चार में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्यायें सुनी एवं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास हो रहा है। सरकार ने हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुये विभिन्न योजनायें संचालित की हैं। जिनका सीधे-सीधे लाभ मिल रहा है। विधायक से लोगों ने छुट्टा गोवंश से छुटकारा दिलाने की मांग की। विधायक ने कहा कि भदेली के पास कान्हा गोशाला का निर्माण हो रहा है, जिसमें छुट्टा गोवंश संरक्षित किए जाएंगे। पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता, पूर्व मंडलध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, प्रेमपाल, राहुल कोहली, सभासद ध्रुव सिंह, रामकिशोर, रामचंद्र प्रजापति, अजय पाल प्रजापति मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.