भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था ध्वस्त: रणवीर
देवरिया, मई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि भीषण गर्मी ने पूरे प्रदेश में जनजीवन को बेहाल कर दिया है। प्रचंड गर्मी के बीच गांव-देहात की जनता लगातार बिजली संकट झेलने को मजबूर है। घंटों की अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीवन संकट में डाल दिया है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि गांवों में दिन तो दिन, रात में भी बिजली नदारद रहती है।छोटे-छोटे बच्चे गर्मी और उमस में बिलख रहे हैं। बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है, महिलाएं परेशान हैं और किसान भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में अघोषित कटौती पर भड़के व्यापारी, प्रदर्शन बिजली न होने से पानी की समस्या भी गहराती जा रही है। इन्वर्टर और बैटरियां लगातार डाउन हो रही हैं, जिससे लोगों को पूरी रात जागकर काटनी पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.