भाजपा सरकार में नोटों का भी निजीकरण होगा क्या: अखिलेश
लखनऊ, जुलाई 17 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्ट भाजपा राज में अब नोटों का भी निजीकरण हो जाएगा क्या? उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी का मॉडल इस हद तक गिर जाएगा, देश की जनता ने सोचा न था। जब देश की मुद्रा ही आत्मनिर्भर नहीं होगी, तो अर्थव्यवस्था और देश आत्मनिर्भर कैसे होगा? अब क्या सरकार भी आउटसोर्सिंग पर दे दी जाएगी?अखिलेश ने शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिए गए टेंडर पर यह बयान जारी किया है। एक बयान में अखिलेश ने कहा है कि इतने बड़े और संवेदनशील काम के लिए इतना छोटा कंजूसी भरा टेंडर निकालने के पीछे, कहीं चुपके से औपचारिकता पूरा करने का कोई गलत मंसूबा तो नहीं है। यह भी पढ़ें- क्या नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? RBI के टेंडर पर अखिलेश ने उठाए सवाल, BJP को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.