भाजपा सरकार में झारखंड का तेजी से हुआ विकास: रघुवर
धनबाद, जून 25 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कोयला नगर के सामुदायिक भवन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में जब डबल इंजन की सरकार थी तो प्रदेश का तेजी से विकास हुआ। वर्तमान सरकार में विकास ठप है। झारखंड की चार करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को सुशासन, गरीब कल्याण, ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय के लिए आभार। उन्होंने कहा कि झारखंड में जब डबल इंजन की सरकार थी तब चहुंमुखी विकास हो रहा था। देवघर में एयरपोर्ट व एम्स, सिंदरी में खाद कारखाना, गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क, साहिबगंज में गंगा नदी पर पुल निर्माण से लेकर बंदरगाह का भी निर्माण चल रहा है।
वर्तमान सरकार पर आलोचना सांसद ढुलू महतो ने कहा कि आजादी के उपरांत देश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.