फतेहपुर, अप्रैल 9 -- फतेहपुर। रेडक्रास सोसायटी भवन का लोकार्पण करने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सेवा करने का काम करती है। आज बहन बेटियां रात के 12 बजे भी बेधड़क होकर आ जा रही हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब गुंडे बदमाशों की लुप-लुप हो रही है। किसी भी हालत में गलत करने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है। सपाइयों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपाई यदि जाति धर्म के नाम पर वोट न मांगे तो ये प्रधानी का चुनाव भी नहीं जीत सकते हैं। उन्होंने जिले के मेडिकल कालेज में सिटी स्कैन और एमआरई की सुविधा प्रदान किए जाने की घोषणा भी की। गुरुवार को अपरान्ह 2:15 बजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने रेडक्रास भवन का लोकार्पण किया। सर्व प्रथम सभी लोगों ने खड़े होकर वंदे मातरम गीत गाया। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.