सिद्धार्थ, जून 29 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव क्षेत्र के जमोहना गांव में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के बूथ अध्यक्ष अहमद अली की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में सपाई भाजपा सरकार पर जमकर बरसें। चौपाल में महंगाई, बिजली दरों और किसानों की समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें देश के कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हैं, जबकि गरीब, किसान और मजदूर उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं।

महंगाई और किसानों की समस्याएँ उन्होंने कहा कि बिजली के बढ़े हुए बिलों ने गांव के गरीब परिवारों और किसानों की कमर तोड़ दी ह...