सिद्धार्थ, मार्च 1 -- खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा क्षेत्र के छपवा स्थित एक मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी द्वारा दो दिवसीय किसान, नौजवान सम्मेलन का आयोजन किया गया। शनिवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीलम ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर व नौजवान बेहद परेशान हैं। सरकार की गलत नीतियों से किसानों की आर्थिक दशा दयनीय है। आर्थिक स्थिति में गिरावट के चलते बहुत सारे किसानों ने आत्महत्या कर ली है। नौजवान, बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सपा सरकार राम मनोहर लोहिया के विचार धारा पर चलने वाली पार्टी है इसलिए सपा किसानों की सच्ची हितैषी है। वर्तमान समय में भ्रष्टाचार व अपराधों में वृद्धि हुई है। इस दौरान पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, जिलाध्यक्ष लालजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.