रुडकी, अप्रैल 23 -- रुड़की, संवाददाता। मंगलौर काजी निजामुद्दीन और झबरेड़ा वीरेंद्र जाती ने गुरुवार को ऊर्जा निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में इलाके की समस्याएं बताकर जल्द समाधान का आग्रह किया। उन्होंने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाए जाने थे जिनका कार्य अटका हुआ है। उन्होंने बिजली कटौती पर लगाम कसने निर्देश दिए। कहा कि लगातार अघोषित बिजली कटौती के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...