आरा, जून 26 -- पं. बंगाल सरकार के मंत्री अर्जुन सिंह का अपने गृह जिले भोजपुर में जगह-जगह भव्य स्वागत बड़हरा/आरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के केवटिया गांव निवासी और पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह के आरा आगमन पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे मंत्री का ढोल-नगाड़ों, फूल-माला और गगनभेदी नारों के बीच जोरदार अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जितेंद्र सिंह ने किया।

स्वागत समारोह वहीं धरहरा में रोहित सिंह बजरंगी के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद आरा शहर के ग्रैंड होटल के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की, जबकि संचालन यशवंत नारायण ने क...