औरैया, जनवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। आवास विकास कॉलोनी स्थित विवेकानंद पार्क में आयोजित बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद दुबे ने भाजपा सरकार पर सवर्ण समाज के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते स्कूल-कॉलेजों में पढ़ रहे सवर्ण समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है, जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद दुबे ने कहा कि सवर्ण समाज हमेशा से भाजपा का सबसे बड़ा समर्थक रहा है, इसके बावजूद वर्तमान नीतियों से उसी समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। बैठक में मौजूद एसएसएस परिहार, देवेंद्र त्रिपाठी, अनुराग अग्रवाल और दिनेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि सवर्ण समाज ने भाजपा को नोट और वोट दोनों देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.