हरिद्वार, मई 8 -- लालढांग, संवाददाता। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के गैण्डीखाता में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष आदिल गुर्जर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरजीत लहरी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा का अपने कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए नया षड्यंत्र भी हो सकता है। प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और ब्लॉक अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- कांग्रेस संवेदनशील मुद्दों पर जनता को गुमराह कर रही: विकास प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.