भाजपा सरकार पर गरीबों के अनदेखी का आरोप
बलिया, अगस्त 14 -- नवानगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय सिकंदरपुर में राजभर समाज की बैठक हुई। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामदुलार राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार पर गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों का हक लूटा जा रहा है और दलितों-पिछड़ों के आरक्षण पर डकैती डाली जा रही है। उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ध्यान केवल अपने बेटों को सांसद और विधायक बनाने पर है। राजभर समाज के हितों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। कहा कि जिस दिन ओमप्रकाश राजभर आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ आवाज उठाएंगे, उसी दिन भाजपा उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं से बूथ पर जाकर लोगों से जुड़ने का किया आह्वान विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.