लखनऊ, फरवरी 25 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बड़े पैमाने पर मतदाताओं को नोटिस भेजना नोटबंदी के बाद भाजपा सरकार का वोटबंदी अभियान है। भाजपा की नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब है। उन्होंने कहा है कि प्रयागराज में नजूल भूमि पर भाजपाई बाउंड्री उठाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं, जो न लखनऊ के बुलडोजर को दिखाई दे रहा है, न दिल्ली के ड्रोन को। अखिलेश ने बुधवार को बयान देते हुए कहा कि पहले तो सिर्फ मुस्लमानों को कागज के लिए परेशान किया जाता था, अब तो हिंदुओं को भी नोटिस पर नोटिस जा रहे हैं। जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के परिजनों को नकार दिया गया, तो आम लोगों का क्या। सच तो ये है कि भाजपा ने बेईमानी, धोखेबाजी और चाल-चरित्र के ऐतिहासिक पतन से अपना जनाधार पूरी तरह खो दिया है। इसीलिए उसे अब...