भाजपा सरकार ने 11514 पीडीए आरक्षित सीटों को लूटा
मथुरा, जून 11 -- समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सरकारी नौकरियों में हुए घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार ने वर्ष 2019 से अब तक कुल 22 भर्ती परीक्षाओं में 11,514 पीडीए आरक्षित सीटों की लूट की है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार पीडीए तबके के साथ लगातार बेईमानी कर रही है। यह भी बताया गया कि पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी यह माना है कि आरक्षण का सही पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय की पक्षधर पार्टी है तथा भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे आरक्षण घोटाले को जनता के बीच उजागर करने का कार्य करेगी। यह भी पढ़ें- पीडीए समाज के संवैधानिक अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.