रिषिकेष, जून 9 -- डोईवाला, संवाददाता। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि विकास की रोशनी हर गांव तक पहुंचाना भाजपा सरकार का संकल्प है। सरकार की ग्रामीण विकास नीति को धरातल पर उतारते हुए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में आंतरिक सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों का भरोसा और मजबूत हुआ है। मंगलवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में 90 लाख की लागत से बनी थानो तलाई, रामनगर डांडा और मिढ़ावाला की आंतरिक सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का निर्माण एमडीडीए, लोक निर्माण विभाग एवं विधायक निधि के माध्यम से कुल लगभग 90 लाख की लागत से कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...