हापुड़, मार्च 5 -- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रत्येक नागरिक के लिए समानता और समान अवसर सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। इसलिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार में हर वर्ग को सामान अवसर मिल रहे है, जिनका लोग लाभ उठा रहे है। सरकार समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। वह गुरूवार को भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कविता माधरे के पटेल नगर स्थित निवास पर पहुंचकर बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत रत्न डा.भीमराव आंबेडकर के दृष्टिकोण के अनुसार सभी वर्गों को सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है, इसके उदाहरण भी सभी को देखने को मिल रहे है और इसी का नतीजा है कि भाजपा का जनाधार...