लखनऊ, जुलाई 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा है कि भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। छात्रों नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया है। भाजपा गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को मर्जर और अन्य कारण बताकर बंद कर दिया। यूपी में शिक्षा के मंदिरों की बदहाली के लिए नाकारा भाजपा सरकार जिम्मेदार है। यह भी पढ़ें- पहले मोदी जी अपने मन की बात कहते थे, अब जनता की सुननी पड़ रही: अखिलेश यादवशिक्षा पर भाजपा का हमला अखिलेश यादव ने कहा कि जहां से बच्चों की शिक्षा की यात्रा शुरू होती है। भाजपा सरकार उन्हीं पर हमला कर रही है। भाजपा युवाओं के भविष्य पर चोट कर रही है। भाजपा सरका...