बिजनौर, अगस्त 9 -- शनिवार देर शाम सपा नेता पंकज अग्रवाल के आवास पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री रमेश प्रजापति ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नफरत की राजनीति से देश कमजोर हुआ है और आज रोजी-रोटी, शिक्षा व इलाज जैसे मुद्दों पर आम जनता परेशान है।उन्होंने महंगाई, महंगी बिजली, बेरोजगारी और शिक्षा-चिकित्सा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। सभा आयोजक पंकज अग्रवाल ने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, कार्यकर्ता उसे ही चुनाव जिताने के लिए काम करेंगे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सपा ने महंगाई बेरोजगारी और शिक्षा मुद्दों पर सरकार को घेरा सभा की अध्यक्षता गुलजारी सिंह प्रजापति ने तथा संचालन भूरे सिंह ने किया। इ...