इटावा औरैया, मार्च 27 -- सैफई, संवाददाता। श्री देवी वेला भवानी मंदिर उझियानी में आयोजित पारंपरिक मेले का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने फीता काटकर किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के बजाय उन पर रोक लगाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मेले में रासलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जा रही है और पुलिस प्रशासन भी परमिशन देने में आनाकानी कर रहा है।उन्होंने कहा कि सिनेमा और अश्लीलता पर तो कोई रोक नहीं लगाई जाती, लेकिन धार्मिक मेलों और परंपरागत आयोजनों को रोकने की कोशिश की जा रही है, जो बेहद दु...