महाराजगंज, जून 19 -- महराजगंज, नवीन विषेन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने 12 सालों में देश को तरक्की की राह पर दौड़ाया है। अब तक किसी सरकार ने हर वर्ग के लोगों की चिंता नहीं की। पीएम मोदी की ही देन है कि महिलाएं सम्मान की जिन्दगी जी रही हैं। देश विकास कर रहा है और पूरे विश्व में देश की साख बढ़ी है। प्रदेश अध्यक्ष जिला मुख्यालय पर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। केंद्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास और विकास के जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समेकित जन कल्याण जागरूकता अभियान, पीएम स्वनिधि एवं कृषि विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में इन 12 वर्षों में देश ने ...