लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददातासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान बर्बाद हो गया है। आलू किसानों को फसल की कीमत नहीं मिली। आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा समेत अन्य जिलों में आलू किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आलू की कीमत इतनी कम है कि किसानों ने आलू की खुदाई नहीं की, ट्रैक्टरों से आलू समेत खेतों की जुताई करा दी। सरकार बताए कि आलू खरीदने के लिए कितना बजट दिया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है।अखिलेश ने सोमवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में डा. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर मार्ल्यापण के बाद बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करती और झूठ बोलती है। सरकार इन्वेस्टमेंट के नाम पर भी झूठा प्रचार करती है। सरकार बताए कि जो एमओयू हुए थे, उनमें ...