लखनऊ, जुलाई 21 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। सरकार छात्रों, नौजवानों पर लाठियां चला रही है। उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। करंट लगा रही है। क्या इसीलिए सरकार बनी थी? क्या यही सबका साथ-सबका विकास है? क्या यही विकसित भारत का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- बिखरी चप्पलें, रोते छात्र और बेहोश पड़े प्रदर्शनकारी; संसद मार्च में सामने आई संघर्ष की कहानीभाजपा सरकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार अखिलेश ने मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने छात्रों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है। आजाद भारत में छात्रों के साथ कोई सरकार इस तरह का व्यवहार करेगी, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। छात्रों के सिर पर चोटे हैं। टांके लगे हैं। हाथ-पैर की हड्डियां टूट ...