हरिद्वार, फरवरी 25 -- महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ मारपीट की घटनाओं और जनसमस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भाजपा विधायक अपनी अगुआई में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस प्रकार की घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान ने प्रदेश में भूमाफिया, खनन माफिया और शिक्षा म...